सौंध होडल भी रही बाबा की तपेास्थली
हरियाणा के होडल के पास स्थित एक गांव सौंध में भी बाबा लालदास का विशाल मन्दिर है, जिसमें बबा के इतिहास के बारे में पता चलता है ।
मन्दिर के वर्तमान महन्त बाबा रामर्तीर्थ दास जी महाराज बाबा लालदास के इतिहास के बारे में बतातें है कि लालदास जी द्वारा बृज चौरासी की परिक्रमा के दौरान सौंध आना हुआ और उन्होन यहाँ बैठ कर तपस्या भी की। मेवात के साथ-साथ बृजमण्डल में भी बाबा लालदास की महिमा अपरम्पार है। बाबा का इतिहास भक्तमाल महात्मय में भी है। भक्तमाल में जब भक्तों के चरित्र गाये जाते है तो सर्व प्रथम श्री लालदास जी के ठाकुर जी का वर्णन आता है। पूरे भक्तमाल में श्री लालदास जी को ही महन्त नाम से ही सम्बोधित किया जाता है। अगर इनके बारे में आपकों जानना है तो भक्तमाल महात्तम में प्रियदास जी लालदास बाबा का इतिहास जीवन चरित्र जान सकते है ।
लालदास तहंँ रहे महन्ता। जनसेवी अनन्य रसवन्ता । ।
सब समाज तिन रोक सुलीनौ । बाचौ भक्तमाल हठ कीनों ।।
तब बृज परिक्रमा आये । होडल सौंध जा छाये ।।