• laldasmandirsherpur@gmail.com
  • +91 8094741411

मंदिर सूचीं

रसगन मंदिर में कुतुब जी की नाल की आज भी होती है पूजा

रसगन मंदिर में कुतुब जी की नाल की आज भी होती है पूजा

 शेरपुर से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर रसगण गांव का मन्दिर भी बाबा के इतिहास का साक्षी रहा है। इस मन्दिर के बारे में कहा जाता है कि बाबा को रसगण के लोगों ने शरण दी, जिसके बाद से लालदास बाबा का निवास स्थान रसगण गांव ही रहा। इसी मन्दिर में लालदास के बेटे कुंवर साहब का जन्म हुआ। रसगण का मन्दिर पुरातन जमानें में बाबा का निवास स्थान रहा करता था। जहाँ लालदास अपने परिवार के साथ निवास करते है। संत लालदास हरियाणा के टोडी से जब रसगण आये तो गांव वालों को संत लालदास के चमत्कारों के बारें में पूर्व ज्ञान था। संत लालदास ने गांव वालो से पानी मांगा तो गांव वालों ने उनका और उसके परिवार का स्वागत दूध से किया और कहा कि वो अपने परिवार सहित इस गांव में कहीं भी निवास कर सकते है। तब लालदास ने रसगण में अपना निवास स्थान बनाया। आज भी संत लालदास के पुत्र क़ुतुब जी की नाल की पूजा रसगन मंदिर में होती है 

🙏 दान करें